बहराइच: प्रा0 वि0 मोगलहनपुरवा एवं उच्च प्रा0 विद्यालय मोगलहनपुरवा में संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया उच्च प्रा0 वि0 मोगलहनपुरवा के प्रांगण में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किया गयाl
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मिहींपुरवा के अध्यक्ष सगीर अंसारी ,मंत्री चंद्रेश राजभर, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंत्री गिरीश राम ,संयुक्त मंत्री मैनुद्दीन खान, राजेश गुप्ता ,सुरेंद्र कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, राम सिंह , एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार गौतम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आसिफ खान, राहुल जायसवाल ,शिवम श्रीवास्तव मिथिलेश गुप्ता, ग्राम सभा के सभी अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम नाटक आदि का बहुत ही सराहनीय मंचन किया उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सग़ीर अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शैक्षिक उन्नयन की दृष्टि से एक सकारात्मक पहल है इससे छात्र/छात्राओं में अधिगम की रूचि और अभिभावकों को अपने बच्चो को विद्यालय में नियमित उपस्थिति हेतु जागरूकता प्रदान करने में सहायक होगा। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार और आसिफ खान ने संयुक्त रूप से आभार और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
