खण्ड शिक्षाधिकारियों की नई कार्यकारिणी निर्वाचित, ये बने अध्यक्ष

संघ के अध्यक्ष प्रमेंद्र शुक्ला और महामंत्री बनें वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया

उत्तर प्रदेशीय विद्यालीय निरीक्षक संघ (खंड शिक्षा अधिकारी संघ) की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में सम्पन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में संघ के एक अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार शुक्ला निर्वाचित हुए। प्रदेश भर से आए खंड शिक्षाधिकारियों ने संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। बता दें प्रमेन्द्र शुक्ला पूर्व में भी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में खण्ड शिक्षाधिकारियों के हक की लड़ाई लड़ी गई है। 2009 में 61 दिनों तक धरना-प्रदर्शन होने के बाद सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए राजी हुई थी।

संघ की निर्वाचित हुई नई कार्यकारिणी में प्रमेन्द्र शुक्ला निवर्तमान अध्यक्ष पद्म शेखर मौर्य को 133 वोटों से हराया। प्रमेन्द्र शुक्ला को कुल 296 मत, पद्मशेखर मौर्य को 163 और कोमल यादव के महज 9 वोट मिले। महामंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया निर्वाचित हुए, उन्होंने निवर्तमान महामंत्री अजय तिवारी को 182 मतों से हराया। वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया को 301 मत, अजय तिवारी को 119 और राजलक्ष्मी पाण्डेय को 48 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद संजय कुमार शुक्ला ने पोप सिंह को 108 मतों से हराया। उन्हें 204, पोप सिंह को 96, जवाहर लाल यादव को 90, जैनेंद्र गुप्ता को 54, सोमनाथ विश्वकर्मा को 38 और रामनारायण कुशवाहा को कुल 31 मत मिले। उपाध्यक्ष महिला के पद इन्द्रा देवी ने वन्दना सैनी को 123 मतों से हराया। इन्द्रादेवी को 296 और वन्दना सैनी को 173 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर रुद्र प्रताप यादव विजयी हुए। उन्हें कुल 288, राम नारायण को 98 और भगवाम राव को 82 मत मिले। संयुक्त मंत्री (महिला) के पद पर अनुराधा मौर्य निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल सबसे ज्यादा 335 मत मिले। उनकी प्रतिद्वंदी पूनम चौधरी को महज 132 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के पद दिनेश कुमार मौर्य एक बार फिर से निर्वाचित हुए। उन्होंने आनंद कुंवर को 153 मतों से हराया। दिनेश कुमार मौर्य को कुल 260, आनंद कुंवर को 107 और रमेश चन्द्र चौधरी को 96 मत मिले।

आप हमारी और हम आपकी समस्याएं करेंगे दूर: आनंद

शिक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक विजय आनंद ने रविवार नवनिर्वाचित पदाधकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप हमारी समस्याएं दूर करें और हम आपकी समस्याओं को दूर करेंगे। विजय आनंद ने कहा कि यूपी के विद्यालयों की शिक्षा को सुधारने के लिए कई सारे कदम उठाएं जा रहे हैं। यूपी के स्कूलों को प्रेरणायुक्त बनाने के लिए लगातार काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि आप खंड शिक्षाधिकारियों की जिम्मेदारी कि आप लोग सबसे पहले अपने यहां के ब्लाक को प्रेरणायुक्त बनाएं। आपके बीच में स्कूलों में बेहतर काम कराने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। हमें 2022 तक यूपी के स्कूलों को बेहतर बनाना है। आप लोग लगातार अपने यहां के स्कूलों में निदेशालय से प्राप्त होने वाली गाइडलाइन के हिसाब से काम कराएं। उन्होंने कहा कि 2022 को जब मैं यूपी के स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली जाऊंगा, उस समय यूपी के स्कूलों की तस्वीर दूसरी होगी। खंड शिक्षाधिकारियों के कामों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमने आपकी योग्यता और क्षमता को देखा। हमारे एक आदेश पर आप लोगों ने बहुत बड़े-बड़े कामों को अच्छी तरह से निभाया। उन्होंने कहा आप हमें यूपी के स्कूलों को बेहतर करके दीजिए, हम आपकी समस्याओं को दूर करेंगे।

रिपोर्ट- प्रवेश यादव

Leave a comment