नई दिल्ली: सोसायटी फॉर एग्रीकल्चर एंड एलाइड रिसर्च (सार) द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय व अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में 31 जनवरी – 01फरवरी, 2020 को दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर के सभागार में किया गया जिसके उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. सिंह, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली व विशिष्ट अतिथि प्रो. दिव्या, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर थी। कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. आर. सी. अग्रवाल, उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली व विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेन्द्र कुमार, पूर्व महानिदेशक, उ. प्र. कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ थे।
कॉन्फ्रेंस के दौरान देश के जानेमाने संस्थानों के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, प्राध्यापकों को सार पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
इस अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के 400 से अधिक वैज्ञानिक व शोधकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। डॉ. अश्वनी कुमार, सचिव, सोसायटी फॉर एग्रीकल्चर एंड एलाइड रिसर्च, नगला हरजू फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा कॉन्फ्रेंस में आए सभी अतथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
