रामकोट/सीतापुर। डालमिया शुगर एण्ड इण्डस्ट्रीज यूनिट जवाहरपुर के तत्वावधान व डालमिया भारत फाऊंडेशन के सौजन्य से जवाहरपुर चीनी मिल परिसर में 250 पात्र लोगों को कंबल वितरित किए गए।
गुरुवार को जवाहरपुर चीनी मिल के परिसर में 17 गांवों के पात्र लोगों मे कंबल वितरण का कार्यक्रम मिल के सहायक अधिशासी निदेशक टी एन सिंह की उपस्थिति में मिल के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर वर्मा, मनीष जैन, रत्नेश झा, पंकज मनीष व संजय सिंह के द्वारा वितरण किया गया।
डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य जैसे जल व भूमि संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, आजीविका हेतु कौशल प्रशिक्षण व सामाजिक विकास के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई, जिसे गांव के बैठे लोगों के द्वारा ऐसे कार्यों के लिए सराहना भी की गई। इसी दौरान बताया गया कि डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा विभिन्न प्रदेशों के 13 जिलों में 13 सौ से अधिक गांव में सामाजिक विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से लगभग 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन के प्रबंधक प्रदीप कुमार पांडे ने सभी अतिथियों व सहयोग प्रदान करने वाले हितग्राहियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ऑफिसर एडमिन सुधीर सिंह व चीनी मिल का स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी
