रामकोट/सीतापुर। कस्बा रामकोट स्थित केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तरफ से 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. आरके यादव, प्रधानाचार्य लालाराम यादव वा पत्रकार रियासत अली सिद्दीकी ने नेहा यादव, अमृता मिश्रा, नम्रता मिश्रा, शुभी मिश्रा, निखिल विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, अनुराग राठौर, आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस दौरान हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले समाज के मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आज के युवा ही कल के निर्माता हैं। इसलिए प्रतिभाओं बाधाएं दूर करके आगे बढ़ना चाहिए। जिससे वे गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। युवा किसी भी क्षेत्र में आगे आकर कुछ करके दिखा रहे हैं ऐसे युवाओं से अन्य लोग भी प्रेरणा लें।
विद्यालय प्रबंधक ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में रुचि हो वही विषय पढ़े। और कहा कि बगैर शिक्षा के समाज और देश का पूर्ण विकास निही हो सकता है। हमें अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी
