सीतापुर: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को जनपद में एक जनजागरूकता रैली निकाली गयीं । रैली का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर आँख अस्पताल से रवाना की गई । रैली आँख अस्पताल से लालबाग़ चौराहे होते हुए शहीद पार्क , सीतापुर में सम्पन्न हुई । रैली के माध्यम से कन्या भूर्ण हत्या रोकने के सम्बंध में जनसाधारण को जागरूक किया गया व बालिका शशक्तिकरण की जानकारी भी प्रदान की गई ।

रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ,आलोक वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र साही, डॉ पी के सिंह, ज़िला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राज कुमार, पीसीपीएनडीटी ज़िला समन्यवक वीरेंद्र गुप्ता डीपीएम सुजीत वर्मा, डीसीपीएम रिज़वान, बीसीपीएम अमरेन्द्र सिंह, अंशुल त्रिपाठी, मोहिनी जायसवाल सहित एलिया, खैराबाद, परसेंडी , सीतापुर अर्बन की आशाओं व स्कूली छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में बताया कि बालिकाएं आगे चलकर एक बेहतर समाज बनाने में योगदान दे सकती हैं। समाज में आज भी बालक और बालिकाओं में भेद किया जा रहा है। सभी को मिलकर इस कुरीति को मिटाना है।

डा. आलोक वर्मा बताते हैं कि जो लोग कन्याओं को बोझ मानते हैं उन्हें ही सही मार्ग बताने और कन्या-शक्ति को जनता के सामने लाने के लिए हर साल 24 जनवरी को ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जाता है। यह विडंबना है कि हमारे देश या समाज में काफी समय से लड़कियों को भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाता रहा है। चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो, अच्छा खान-पान हो या फिर सुरक्षा और सम्मान हो। हकीकत धीरे-धीरे ही सही बदल रही है, अब समाज में भी लोग लड़कियों को लड़कों के बराबर सम्मान दे रहे हैं। साथ ही लड़कियां भी हर मामले में लड़कों को टक्कर दे रही हैं।
इस अवसर पर जनपद सीतापुर में एक जागरूकता रैली निकाली गयी, साथ ही सभी ब्लॉक स्तरों पर रैली व गोष्ठी कार्यक्रम कर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रकार का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले बेटियां सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ अभियान का संकल्प लिया । बाल-विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा का विरोध करने तथा इन सामाजिक कुरीतियो के उन्मूलन के लिए अपने परिवार एवं समाज को जागृत करने का प्रयास करेंगी। उन्होने बताया कि यह दिन उन लोगों को भी जागरूक करने के लिए है जो कि लड़कियों को सामाजिक सीमा में बांध कर कर रखते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक वर्मा ने रैली के पश्चात अवगत कराया कि किसी भी ऐसी वैज्ञानिक तकनीको का इस्तेमाल न करे जो आपको लिंग चयन के बारे में सूचित करें । लिंग भेद और लिंग चयन क़ानूनी अपराध है ।उन्होंने जन समुदाय से अपील की कि अगर कोई लिंग चयन के बारे में जांच करता व बताता है तो उसकी सूचना ज़िला अधिकारी या मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर को दे । सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जायेगी ।
