अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे जेल जाना ही होगा : ओपी राय

नवागत थानाध्यक्ष ओपी राय ने संभाली रामकोट थाने की कमान, पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले है । 

रामकोट/सीतापुर। अपराधी को सजा व पीड़ित को न्याय दिलाना तथा प्रोटोकाल का पालन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उक्त विचार रामकोट थाने के नवागत थानाध्यक्ष तेज तर्रार व न्याय प्रिय ओपी राय ने थाने के सभी अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को एक आवश्यक मीटिंग कर पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार के दिशा निर्देंशो से अवगत कराते हुए सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

नवागत थानाध्यक्ष ओपी राय ने पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए बताया कि अपराधियों के धरपकड़ एवं क्राइम कंन्ट्रोल करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। ओपी राय ने दो टूक कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे जेल जाना ही होगा। किसी के साथ भी भेदभाव नही किया जायेगा। फरियादियों के साथ पुलिस मैनुअल के अनुसार व्यहार उनकी प्राथमिकता में है। डियूटी में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों को दण्डित तथा अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा। दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

थानाध्यक्ष ओपी राय ने सभी फरियादियों से अपील किया है कि वें अपनी समस्या के लिए सीधा थाने आये और फरियादियों पीड़ितों को कभी भी कोई समस्या होती है तो वह सीधे मुझसे सम्पर्क कर सकता है। न्याय दिलाने के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले है। उन्हें न्याय दिलाया जायेगा श। उन्होंने जनता से आह्ववाहन किया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment