JNU हिंसा: राजद के युवा हृदय सम्राट भवेश यादव बोले- हमें गुंडों का डटकर मुकाबला करना है।

जेएनयू (JNU Violence) हिंसा के खिलाफ पटना (Patna) में भी विरोध प्रदर्शन जारी है. पटना यूनिवर्सिटी (PU) गेट पर छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं। 

JNU हिंसा: राजद के युवा हृदय सम्राट व तेजस्वी यादव के मौसेरा भाई भवेश यादव बोले- हमें गुंडों का डटकर मुकाबला करना है जेएनयू (JNU) में हुई हिंसा की घटना को लेकर फेसबुक (Facebook) लाइव के माध्यम से कहा कि कल शाम छात्रों और शिक्षकों पर हुआ जानलेवा हमला लोकतंत्र पर हमला है. ये हमला उस संविधान पर है, जहां न्याय के साथ सबको जीने का अधिकार मिला है, लेकिन अब हमें न्याय के लिए निकलना होगा और उन गुंडों का मुकाबला करना है. भवेश यादव ने कहा कि रविवार की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है.
जेएनयू हिंसा के खिलाफ पटना में भी विरोध प्रदर्शन जारी है. पटना यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे है. मालूम हो कि जेएनयू में हुई हिंसा की इस घटना में कई छात्रों को चोट लगी थी और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.

इस हमले में घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया था जिसमे से 34 छात्र एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक सोमवार को JNU और AIIMS में टीएमसी डेलीगेशन जाएगा. इससे पहले JNU हिंसा मामले में पुलिस FIR दर्ज किया है और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

Leave a comment