धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंघ जी का 353 वाँ प्रकाश पर्व

सीतापुर: श्री गुरु गौबिन्द सिंघ के 353वाँ प्रकाश उत्सव सीतापुर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। श्री गुरु गौबिन्द सिंघ जी के प्रकाश पर्व पर 19 दिसंबर से 2 जनवरी तक अलग अलग प्रोग्राम बड़ी धूम धाम से आयोजित किये गए। 19 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाल कर संगता निहाल हुई। उसके बाद दिनांक 30 दिसंबर को शहर के अंदर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । और 2 जनवरी को सुबह का दीवान श्री गुरु नानक कॉलोनी में बड़ी धूम धाम से प्रकाश पर्व मनाया ।  जिसमे पूरे जिले से संगत आयी, ओर कीर्तन सुन के निहाल हो गयी। कीर्तन के उपरांत आयी हुई संगत ने लंगर छका, विशाल पंडाल के बाहर काफी सारे स्टाल भी देखने को मिले। स्टालो पर गुलाब के फूल का बूटा संगतों को निशुल्क दिया गया और गुरमत प्रचार सभा की तरफ से धार्मिक किताबे संगतों को निशुल्क बाटी गयी। एक विशेष रक्त शिविर भी लगाया गया।  सिख सेवक जत्थे के सदस्यों ने विशेष रूप से सेवाएं की। इस मौके पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंघ, सकत्तर सरदार हरदीप सिंघ, राजेन्द्र कौर जी, सिख सेवक जत्थे के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंघ, अमरजीत सिंघ, जसकरन सिंघ,चरनजीत सिंघ, राजा भाई, भूपिंदर सिंघ,चंदप्रीत सिंघ,जगजीत सिंघ आदि मौजूद रहे।

Leave a comment