मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर एक गंभीर रूप से घायल

रामकोट/सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत डालमियां चीनी मिल जवाहरपुर मार्ग पर दो बाइको की आमने सामने टक्कर मे एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार विनीत वर्मा पुत्र सुंदर लाल वर्मा निवासी इटौवा थाना रामकोट अपने घर से डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर को दवा छिड़कने वाली मशीन को लेने गया हुआ था, वहां से वापस जाते समय रामकोट डालमिया चीनी मिल मार्ग पर जवाहरपुर के मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे युवक का बायां पैर का पंजा फैक्चर हो गया। दूसरा बाइक सवार घायल को तड़फता हुआ छोड़ कर मौके से निकल गया। रास्ते से गुजर रहे शिक्षक पंकज कुमार ने घायल की मदद करते हुए,अपने मोबाइल से 108 एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन काफी समय के बाद भी एम्बुलेंस घटना स्थल पर नही पहुँच सकी। परिजनों ने मौके पर पहुँच कर अपनी बाइक से स्वयं तड़पते हुए घायल को लेकर जिला अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी 

Leave a comment