सीतापुर: लम्बे इंतजार के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर उत्कर्ष अवस्थी को नियुक्त किया गया | सूत्रों की माने तो इंतजार इस वजह से लंबा खिंचा क्योंकि पार्टी ने जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष का मनोनयन करने से पहले गोपनीय सर्वे और इंटरव्यू इत्यादि का होमवर्क किया| बताते चलें कि अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए पूर्व नपा अध्यक्ष आशीष मिश्रा आशीष गुप्ता रमेश निषाद धीरेश कश्यप श्रीश शुक्ला शूबी खान आदि को भी दिल्ली बुलाकर बातचीत की गई थी|
परिजनों को दी सांत्वना
उत्कर्ष अवस्थी ने बुधवार को लहरपुर पहुंचकर जिला कांग्रेस महासचिव रघुवीर शरण शुक्ला उर्फ नीलू भैया के परिजनों को ढांढस बधाँया| पिछले कुछ समय से नीलू शुक्ला गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे | नीलू शुक्ल की अंत्येष्टि में शामिल होते हुए उन्होंने उनकी मृत्यु को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया| नीलू शुक्ल की अंतेष्टि में कांग्रेस परिवार सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुये |
