ई-कॉमर्स कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंक विरोध जताया

ऐमज़ान, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर गुप्ता के नेतृत्व में सभी दुकानदारों ने दुकान बंद कर चौराहे पर पुतले की पिटाई व फूक कर अपना विरोध दर्ज किया

रामकोट/सीतापुर। जनपद के रामकोट कस्बे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामकोट की तरफ से ई-कॉमर्स कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंक विरोध जताया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर पूरे देश में देशव्यापी आंदोलन छोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी ऐमज़ान, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी की गई।रामकोट के व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे वासी सभी दुकानदारों ने दुकान बंद कर चौराहे पर पुतले की पिटाई व फूक कर अपना विरोध दर्ज किया। रैली निकालकर ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद करो, वालमार्ट बिजनेस बंद करो, व्यापारी एकता जिंदाबाद, आदि नारों से रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई रामकोट की तरफ से ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे ऐमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट की तरफ से चलाए जा रहे वॉलमार्ट बिजनेस तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में रविवार को रामकोट के सभी व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे फ्लिपकार्ट अमेजॉन कंपनियों का पुतला फूंका तथा प्रदर्शन किया और रैली निकालकर ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद करो जैसे नारे लगाए वालमार्ट बिजनेस बंद करो व्यापारी एकता जिंदाबाद आदि नारों से रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जिसमें रामकोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमशंकर गुप्ता उपाध्यक्ष दिनेश सोनी महामंत्री सुनील कुमार कश्यप कोषाध्यक्ष प्रेम कश्यप एवं उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ला मंत्री असगर अली सिद्दीकी तथा संगठन के नामित सदस्य अनिल कुमार वैश्य, विक्रम कश्यप, उमेश गुप्ता, मो. शराफत अली सिद्दीकी, फैज आलम, कयूम सिद्दीकी, अवनीश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रवि कश्यप, कृष्णा गुप्ता, अंकित कश्यप, सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, धीरज, अनुज, भगवानदीन, अंबिका अवस्थी, खुशीराम कश्यप, आकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, कुलदीप मिश्रा, ऊपेश छोटू शुक्ला, मोनू, गोलू यादव, चांद बाबू, तार बाबू, हरी सोनी, मिलन, राजेश यादव, मुन्ना, राजकुमार सोनी, मनोहर लाल गुप्ता, बसंत लाल गुप्ता, रामबाबू वैश्य, नीरज वर्मा, सुशील गुप्ता, संकटा प्रसाद वैश्य, कमल वैश्य, सरोज गुप्ता, शिवमंगल गुप्ता, सुनीत गुप्ता, रवि गुप्ता, कौशल गुप्ता, विवेक यज्ञ सैनी, अभिषेक यज्ञ सैनी, मुस्तकीम, नीरज गुप्ता, राहुल शुक्ला, राम शंकर शुक्ला, बबलू शुक्ला, दिलीप शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, मुकेश वर्मा, यासीन, मोहन, पवन वैश्य, दिनेश, बल्ला, मीनू, श्याम जी मिश्रा, इस्माइल, सलीम, आदि व्यापारियों ने पूर्णतया बंदी सुनिश्चित की एवं विरोध प्रदर्शन मे मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment