सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जरवल के छात्र रहे मंडल में अव्वल, जनपद को दिलाया प्रथम स्थान

 

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित परिषदीय मंडलीय प्रतियोगिता के सांस्कृतिक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पेसिपाह के बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी को मिला प्रथम पुरुस्कार

बहराइच: शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 17वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमे विकास खण्ड जरवल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पेसिपाह के छात्रों के दल ने जनपद बहराइच के लिए पदक जीते। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की कड़ी में विभिन्न वर्गों में इन छात्रों ने एकांकी में प्रथम स्थान, समूह गान में द्वितीय, तथा लोकगीत में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता जनपद बहराइच की टीम के साथ मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी जरवल व शिक्षकगण

‘दिव्यांगता अभिशाप नहीं’ आधारित सामाजिक संदेश लिए एकांकी को निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। दल का हिस्सा रहे छात्र शैलेश, शिवपूजन, सुहेल करीम, काजल, वंदना, पार्वती व शिवानी ने सफलता के पीछे विद्यालय की शिक्षिका शमसा कमर की मेहनत को श्रेय दिया। वही खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इन बच्चों ने न केवल ब्लॉक बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर नफीस अहमद, रवि शंकर मिश्र, खलिकुज्ज्मा, उबैदुर्रहमान, आरिफ हाशमी, शैलेन्द्र कुमार, अदनान शाकिर, जुलकर नैन ख़ाँ, सुरेश सरोज, आदि शामिल रहे।

Leave a comment