सीतापुर: भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम स्थानीय जनकपुरी कॉलोनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में श्रीमती बंसल ने सभी के मानवाधिकारों पर विस्तार से चर्चा की और महिलाओं को मानवाधिकारों के विषय में बताया । उन्होंने महिलाओं को महिला आयोग से संबंधित तमाम बातें बताई उन्होंने महिला आयोग का व्हाट्सएप नंबर भी बताया तथा कहा कि किसी भी समय कोई महिला अपने हक के लिए आवाज उठा सकती है। इसके लिए मैं व महिला आयोग 24 घंटे तत्पर है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पूनम मिश्रा ने लोगों से मानवाधिकार पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा सभी तक मानवाधिकार सर्व सुलभ हो इसके लिए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
