बहराइच(बलहा): न्याय पचांयत स्तर से खेलों में अपना नाम रोशन करने वाली शमा प्राथमिक विद्यालय बरगदिया, न्याय पंचायत जगन्नाथपुर की कक्षा पांच की छात्रा ने बहराइच जनपद के लिए खेलते हुए दौड़ प्रतियोगिता में आज मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अपने विद्यालय के साथ -साथ जनपद का नाम भी रोशन किया।
इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए शमा ने कड़ी मेहनत की जिसके लिए शमा ने अपने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार एवं सहायक अध्यापक सुशील कुमार एवं समस्त गुरूजनों का धन्यवाद दिया।
