कस्बे के व्यापारियों ने तन-मन-धन से किया सहयोग
रामकोट/सीतापुर। रामकोट कस्बे में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक की सराहनीय पहल से कस्बे के व्यापारियों के सहयोग से मार्गो पर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं दो स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां एलईडी स्क्रीन पर सभी कैमरों के फुटेज दिखेंगे। यहीं से पुलिस कस्बे में विभिन्न स्थानों पर हो रही हर गतिविधि को देख सकेंगी। इससे आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। साथ ही चोरी या अन्य घटनाएं होने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों को आसानी से पकड़ सकेगी। इससे कस्बे में अपराधों पर नियंत्रण होगा। साथ ही लोगों को सुविधा मिलेगी।

कस्बे वासियों ने बताया कि अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से कस्बे में होने वाली चाेरियों व अन्य अपराधों की पुलिस को जांच करने में अधिक समय लगता था, अब प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से हर हलचल पर पुलिस की नजर रहेगी। कैमरे लगने से कस्बे में अपराधों में कमी आएगी।
रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कस्बे के मुख्य चौराहे सीतापुर-हरदोई मार्ग पर, डालमिया जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग पर शराब ठेके के निकट 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो स्थानों पर इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां एलईडी स्क्रीन पर 24 घंटे सभी स्थानों पर हो रही गतिविधियों पर पुलिस आसानी से नजर रख सकेगी। जहां जाम जैसी स्थिति, भीड़-भाड़ इलाके चौराहों पर लड़ाई झगड़ा जैसी स्थिति होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्या को दूर कर सकेगी।

व्यवसायियों से कहा कि आप सभी के सहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरो पर आपका दायित्व बनता है की कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की देख रेख भी करें।
रामकोट कस्बे के व्यापारी मुनेंद्र अवस्थी, टिंचू गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, उमेश गुप्ता, अंकित कश्यप, डॉ. अभिषेक, रोहित कश्यप, सुरेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, सौरभ (छोटू) गुप्ता, पवन गुप्ता, रमेश गुप्ता, राहुल मिश्रा, सुनीत गुप्ता, आदि के सहयोग से जगह-जगह 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
