सीतापुर: अन्नपूर्णा परिवार की ओर से जेल रोड स्थित सरस्वती संगीत महाविद्यालय परिसर में चल रही बालिका नृत्य प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत सीनियर सोलो, व समूह नृत्य प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग के में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे। जिसमें आधुनिकता से लेकर लोकनृत्य व भारतीय सभ्यता की झलक मिली।

व साथ ही सभी विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। जिनके हौसलों को और बढ़ाने के लिए संस्थान परिवार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
ऑडिशन से लेकर फिनाले तक का साथ अच्छा व शानदार रहा। जो कि निर्णायक के रूप में दिव्या पाण्डेय, हिमांशी रस्तोगी व शिवम त्रिवेदी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
व कार्यक्रम का सफ़ल संचालन तौक़ीर हसन ने किया। फ़िनाले पूरा कार्यक्रम संस्थान अध्यक्ष अनिल द्विवेदी व यशोदा द्विवेदी के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या, तेज़ाब पीड़ित महिलाओं, व अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर खूब तालियाँ बटोरीं।
जिनके परिणामों की सूचना हाल ही में प्रेषित कर दी जाएगी। ऐसा संस्था अध्यक्ष ने बताया। व बच्चों को हमेशा ही सप्पोर्ट के लिए आश्वासन देकर उनके मंगल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान संगीत महाविद्यालय प्रबन्धक ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्री तिवारी “शैल”, अभय श्रीवास्तव, प्रगति बाजपेई, सुनील द्विवेदी, अम्बर श्रीवास्तव, सूरज, शिवम, अम्बरेश, शिवानी, हरीश गौड़, मुस्कान, कोमल राज, आदि उपस्थित रहें।

धन्यवाद सीतापुर लाइव न्यूज़ टीम। अन्नपूर्णा परिवार को स्थान देने हेतु!💐💐
LikeLiked by 1 person