रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में जिला चिकित्सालय सीतापुर के सौजन्य से अस्थि रोग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार व फिजियोथिरिपिस्ट डॉ. शांतनु त्रिपाठी के द्वारा गन्ना लेकर आये किसानो व गरीब जनता व मिल में कार्य करने वाले कर्मचारियों को विस्तृत चेकअप करके उनके इलाज का उचित सुझाव दिया।

जिसमे तम्बाकू सेवन से अस्थि कमजोर होती है इस पर विशेष जोर दिया गया। इस कैंप के दौरान प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के डॉ. कमलदीप जायसवाल ने सभी किसानो को रोगो से जागरूक कराया तथा तम्बाकू के सेवन को रोकने पर जोर दिया।
इस कैंप का शुभारम्भ यूनिट हेड टी एन सिंह ने किया जिसमे पंकज मनीष, महाप्रबंधक गन्ना आशीष बंसल, असिस्टेंट ऑफिसर एडमिन सुधीर सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
