लखनऊ: राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित के के वी महाविद्यालय में 10 मीटर की प्रथम बी एस एन वी इंस्टीट्यूट (के के वी) राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन हुआ । जिसमें महिला वर्ग के अतिरिक्त पुरुषों को अन्य तीन आयु वर्गों में बांटा गया था जो अंडर 19, अंडर 21 एवं अबव 21 आयु के थे । इन वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया । समारोह का उद्घाटन आयकर विभाग के उच्च अधिकारी श्री जय नाथ वर्मा जी ने किया और उन्होंने 21 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग भी लिया । सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के उपरांत संस्थान के प्रबंध समिति के सचिव श्री रत्नाकर शुक्ला द्वारा प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । संस्थान के सचिव ने सभी प्रतिभागियों को 10 मीटर एयर राइफल चैंपियनशिप का प्रतिभाग प्रमाणपत्र प्रदान कर सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । 21 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागियों में आशीष कुमार को प्रथम स्थान, बालकृष्ण को द्वितीय स्थान तथा हरिभान यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । महिला वर्ग में महिमा कुमारी को प्रथम, आयुषी रावत को द्वितीय तथा शिखा वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । अन्य प्रतिभागियों में रोहित कश्यप, सोमेश्वर, अनुज, राहुल, अनाम, सरफराज, कृष्णा द्विवेदी, रुचि यादव, शिखा वर्मा, पिंकी, शिवानी, पूर्णिमा, मनस्वी सिंह, अभय शुक्ला, आदित्य, महिमा कुमारी आदि शामिल रहे । अकादमी के प्रशिक्षक मोहम्मद आदिल ने सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन किया । रेफरी की भूमिका में पूर्व राष्ट्रीय शूटर मोहम्मद शरीफ़ और सलीम खान थे । आयोजन के समापन में महाविद्यालय के खेल निदेशक दलजीत सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
