गन्ने को डोंगे में डालकर व पूजा अर्चना के साथ शुगर मिल का हुआ शुभारंभ, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा गन्ने की प्रथम तौल करवाने वाले किसान की बैलगाड़ी की पूजा अर्चना की गई और किसानों को उपहारप्रदान किया गया।
सीतापुर/बिसंवा : दि सेकसरिया शुगर फैक्ट्री बिसवां का पेराई सत्र 2019-2020 सोमवार 18 नवम्बर को वैदिक मन्त्रो के उच्चारण के साथ शुभारम्भ हो गया जिसमें मिल प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारियों समेत क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व एम एल सी राकेश सिंह सहित मिल प्रबंधन के लोगो ने किसानों से सहयोग व उनकी समस्या के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

पेराई सत्र का शुभारंभ मिल मंदिर के पुजारी राम औतार शर्मा द्वारा मशीनों व डोंगे आदि का वैदिक पूजन करवा कर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव, मुख्य अधिशासी अभियंता आर सी सिंघल, मुख्य प्रबंधक वी के सरकार, मुख्य गन्ना प्रबंधक डॉ अनूप कुमार ,उप महा प्रबंधक डॉ रामबीर सिंह, महा प्रबंधक नौसारिया, पूर्व एम एल सी राकेश सिंह आदि द्वारा डोंगे में गन्ना डालकर किया गया।
पहली ट्राली मानपुर मिल फार्म की आयी तथा दूसरी ट्राली संतराम पुत्र माधौराम निवासी भागीपुर तथा तीसरी ट्रॉली अखिलेश यादव पुत्र भवानी प्रसाद की तौली गयी जिसमें क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा उन्हें स्टील की बाल्टी व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ में आये हुए अतिथियों का स्वागत शुगर मिल के अधिशाषी अधिकारी आर सी सिंघल ने किया। और किसानों से अपील की मिल को साफ-सुथरा गन्ना दें।
इस दौरान मिल के अधिशाषी अधिकारी आरसी सिंघल, डिप्टी जीएम पुष्पेंद्र सिंह,महाप्रबंधक गन्ना अनूप कुमार, वित्त व्यवस्थापक रमेश चंद्र नौसरिया, पीके सरकार,डॉ अमित सक्सेना,संतोष सिंह,नरेश सक्सेना,डॉ रामवीर सिंह, ओपी अग्रवाल,पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, महेश चंद्र मेहरोत्रा,गन्ना समिति अध्यक्ष राजकिशोर यादव,पूर्व विधायक अजीत कुमार मेहरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल,विवेक गुप्ता,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरनाम चंद्र सेठ,राजेश चंद्र कपूर, आदित्यनाथ सिंह,अमर मेहरोत्रा,जयेन्द्र प्रताप सिंह, सहित काफी संख्या में गड़मान्य नागरिक और किसान मौजूद रहे।
