किसानों, गरीबों के लिए किये जा रहे कार्यों के चलते सदर विधायक राकेश राठौर को किया गया सम्मानित

 

सीतापुर: पिसावां क्षेत्र के महतनियाँ गांव में विगत दिनों आयोजित किये गए स्वास्थ्य मेले में सदर विधायक राकेश राठौर की सहभागिता व किसानों गरीबों के लिए किये जा रहे विधायक के कार्यों के चलते कृषक उत्थान सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा राकेश राठौर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

संस्थान के अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री वीरेश शुक्ल ने बताया कि जो भी किसानों गरीबों के लिए लड़ेगा काम करेगा उसके साथ संस्थान हर समय तैयार है । इस अवसर पर इंद्रपाल कश्यप, पूर्व प्रधान नेरी कृष्ण मनोरथ मिश्रा , कैलास तिवारी, पुनीत शुक्ल, सीताराम गौतम, ब्रजेश शुक्ल, बिद्या प्रकाश पाल, राजकुमार, ब्रजेन्द्र कुमार शुक्ल, हरद्वारी लाल विश्वकर्मा सहित अनेकों किसान मौजूद रहे ।

रिपोर्ट- अरूण  शर्मा

Leave a comment