फरार चल रहा वांछित अभियुक्त महेश पासी गिरफ्तार

रामकोट/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर एलआर कुमार के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नगर सीतापुर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना रामकोट कि पुलिस द्वारा बुधवार को भवानीपुर कालिका बक्श रेलवे क्रासिंग के पास सुबह 6 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर मु.अ. सं. 487/2019 धारा 302 /120 B IPC थाना रामकोट सीतापुर मे फरार चल रहा वांछित अभियुक्त महेश पासी पुत्र हेमनाथ पासी निवासी ग्राम खूंटी थाना महौली जिला सीतापुर को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किय गया। ज्ञात हो कि उक्त अभियुक्त महेश पासी उपरोक्त अपने साथी बंशी पासी के साथ मिलकर दशहरा के दिन 07.10.2019 को शाम 05.00 बजे ग्राम पिपरी कला में उस समय श्रवण कुमार वर्मा की हत्या कर दी थी। जब वह शाम को अपने खेत से घर की ओर आ रहा था। अभियुक्त बंशी पासी व दो अन्य सह अभियुक्त कैलाश व रामनरेश पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

अभियुक्त महेश पासी का आपराधिक इतिहास पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त दीपक, चौकी प्रभारी कटीली जुनैद आलम, चौकी प्रभारी काशीराम कालोनी उप निरीक्षक अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल जयराम पाण्डेय, कांस्टेबल प्रमोद सम्राट आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

One thought on “फरार चल रहा वांछित अभियुक्त महेश पासी गिरफ्तार

  1. भैया जो भी खबर लिख रहा है बिल्कुल गलत लिख रहा है दशहरा 7 तारीख को नहीं 8 तारीख को था यदि हमारे पत्रकार भाई इस प्रकार से पत्रकारिता करेंगे समाज उन पर विश्वास करेगा कि नहीं करेगा उन्होंने लिखा कि 7 तारीख को दशहरा के दिन हत्या की थी अब आप खुद स्वयं सोचें कि 7 तारीख को दशहरा था कि 8 तारीख को दशहरा था इस प्रकार के पत्रकारों को समझना चाहिए कि समाज में किस प्रकार का संदेश जाता है बात बड़ी छोटी है लेकिन गंभीर है इस पर ध्यान आकर्षित करें सहृदय धन्यवाद !!

    Like

Leave a comment