यातायात में सुरक्षा का ध्यान भी जरूरी: एल आर कुमार

सीतापुर: पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने बस स्टेशन चौराहे पर यातायात माह का शुभारंभ फीता काट कर किया। पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार  ने इस अवसर पर विभिन संस्थाओं के माध्यम से प्रचार सामग्री का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शोभित टण्डन ने किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते शोभित टण्डन जी

पुलिस अधीक्षक को माला पहनाकर टी आई विनय कुमार सिंह व वरिष्ठ ट्रैफिक सहायक राम रत्न यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली अम्बर सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर आर.आई. चंद्र प्रकाश मिश्र ने यातायात में सुरक्षा को महत्व देने और स्पीड नियंत्रण पर ध्यान रखने को महत्वपूर्ण बताया। ए आर टी ओ डाक्टर उदित नारायण पांडेय ने अपनी स्वरचित मोहक कविताओं से जागरूकता का संदेश दिया।

डाक्टर राज किशोर टण्डन जी ने इसे एक जरूरी विषय बताया और कहा कि इसके अनुपालन में पुलिस को कई विषम परिस्थियों का भी सामना करना पड़ता है। हम खुद ही चाहे तो इसमें सुधार आ सकता है। डाक्टर टण्डन ने कहा जागरूकता माह का यही उद्देश्य भी यही है। हम खुद जागरूक और जिम्मेदार बने।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार सामग्री को जनता को पुलिस अधीक्षक ने लोकार्पित किया। झंडी हिलाकर जागरूकता वाहन को भी रवाना किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह को आभार पत्र भेंट किया गया। सेठ ब्रज किशोर टण्डन ट्र्स्ट द्वारा स्मृति चिन्ह डाक्टर राज किशोर टण्डन जी द्वारा पुलिस अधीक्षक सीतापुर एल आर कुमार,  अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र कुमार सिंह, डाक्टर उदित नारायण पांडे व टी आई विनय कुमार सिंह व इंस्पेक्टर कोतवाली अम्बर कुमार सिंह को दिया गया।

इसमें पेट्रोलियम एसोसिएशन  के अध्यक्ष फरहत बेग सनी, अब्दुल कयूम अंसारी, ट्र्स्ट के सचिव श्री हारिस कमाल अयूबी, मुनेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment