मंदिर के महंत के लिए मसीहा बने डॉ. वसीम 

डॉ. वसीम ने फ्री में किया महंत का हर्निया का ऑपरेशन

 महंत का दुनिया मे कोई नही, न पास थे इलाज के लिए पैसे

शाहजहाँपुर। इंसानियत के लिए पहचाने जाने वाले जिले के मशहूर सर्जन डॉ. वसीम हसन खां एक बार फिर गरीब के लिए मसीहा बनकर सामने आए। जिसका दुनिया मे कोई नही उसका फ्री में इलाज कर इंसानियत की मिसाल कायम कर दी।
शहर के रेती मोहल्ले में स्थित काली मंदिर के महंत महेशदास का या दुनिया मे कोई नही है। वह मंदिर पर रहकर की अपना जीवन यापन करते है। कुछ दिन से वह हर्निया की दिक्कत से जूझ रहे थे। किसी ने उन्हें डॉक्टर वसीम की दरिया दिली की बारे में बताया तो वह डॉ.वसीम के क्लिनिक पर आकर उनसे मिले और अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि उनके पास इलाज के लिए पैसे नही, आपके बारे में सुना है कि आप गरीबो की निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं इसलिए मैं आपके पास इलाज करवाने को आया हूँ। डॉक्टर वसीम ने उनकी बात को सुना और उनकी जांच करवाकर इन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टर वसीम ने महेशदास का न सिर्फ निशुल्क हर्निया का ऑपरेशन किया बल्कि उन्हें अपने पास से दवाइयां व खाने-पीने की चीजें भी दी। महेशदास से होश में आते ही डॉक्टर साहब को धन्यवाद दिया। डॉ. वसीम के इस कार्य की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

Leave a comment