बलहा ब्लॉक की चंदनपुर न्याय पंचायत में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बलहा(बहराइच) : न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलंदरपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व संकुल प्रभारी श्री राम कुंवर जी द्वारा की गयी।

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गुरदासपुर वा के श्यामू , 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दलजीत पुरवा के बबलू , 200 तथा 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भवनियापुर बनघुसरी के गोकुल प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बढ़ैया कला की शिखा 100 मीटर में प्राथमिक विद्यालय बख्तावरपुरबा की सीमा देवी तथा 200 एवं 400 मीटर में प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर 2 की आशिकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढैया कला के राहुल, 200 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढैया कला के महेश सोनकर , 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़ैया कला के राहुल तथा 600 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलंदरपुर के राजेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बख्तावरपुरबा की सुबी बेगम ने प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुहा की रिंका तथा 600 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडित पुरवा की प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मो०असलम,हेमंत यादव, राजेश भास्कर,मुरेश सिंह यादव, कुलदीप वर्मा, संदीप वर्मा,सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, भानू प्रकाश, अर्जुन गौतम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment