यादव जागरण मंच ने स्वर्गीय पुष्पेंद्र यादव के परिवार के लिए एक सदस्य को नौकरी तथा परिवार के भरण पोषण हेतु एक करोड़ रुपए आर्थिक मदद की मांग की
सीतापुर: स्वर्गीय पुष्पेंद्र यादव व अन्य समाज के निर्दोष लोगों की यूपी की योगी पुलिस द्वारा की गई हत्या के विरोध में सीतापुर में कैंडल मार्च आज यादव जागरण मंच सीतापुर तथा लगभग दस सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में डॉ संदीप यादव के कुशल नेतृत्व में निकाला गया ।

कैंडल मार्च में पूर्व विधायक बिसवा रामपाल यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) अराजनैतिक उमाशंकर याादव ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय पुष्पेंद्र यादव के फर्जी एनकाउंटर (झांसी) तथा बृजपाल मौर्य की पुलिस कस्टडी( बदायूं)में हुई मौत की निष्पक्ष जांच उनको न्याय दिलाने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा परिवार के भरण पोषण हेतु एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद हेतु लालबाग शहीद पार्क से गांधी पार्क आंख अस्पताल सीतापुर तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की।


कैंडल मार्च में स्व0 पुष्पेंद्र यादव के फर्जी एनकाउंटर (झांसी) तथा बृजपाल मौर्य की पुलिस कस्टडी( बदायूं)में हुई मौत की निष्पक्ष जांच उनको न्याय दिलाने। परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा परिवार के भरण पोषण हेतु एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद हेतु लालबाग शहीद पार्क से गांधी पार्क आंख अस्पताल सीतापुर तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रधांजलि अर्पित करते हुए प्रमुख तीन मांगों का ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित भेजा गया।

जिसे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार सदर संजय कुमार यादव ने रिसीव किया तथा समस्त मांगों को शासन द्वारा पूरा कराने का आश्वासन दिया । इस मार्च में प्रमुख रूप से किसान नेता उमाशंकर यादव ,प्रवक्ता एल आर सूर्यवंशी जी, शैलेन्द्र यदुवंशी, सभासद शंकर लाल यादव, राम सिंह यादव, मंजुराज यादव, बाबू मिथिलेश यादव , सतीश यादव, आदित्य यदुवंशी, राम किशोर यादव, वीरपाल यादव, संतोष यादव, महेन्द्र यादव, व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, मुंशी सिंह, अजीत रिंकू , नरेश चन्द्र वर्मा आर्य,विवेक सोनी, अलमास अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
