बहरोड़ : बहरोड़ के श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय की निदेशक प्राचार्या डॉ. नीलम यादव को भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय की ओर से 31अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आयरन लेडी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से लेडीज समरसता अवार्ड के लिए 1765 प्रस्ताव प्राप्त हुए चयन समिति संयोजक मोहम्मद शब्बीर पूर्व कुलपति अलीगढ़ विश्वविद्यालय के सानिध्य में चयन समिति सदस्यों ने शिक्षाविद डॉ. नीलम यादव को कार्य बालिका शिक्षा स्वच्छता अभियान,समाज सेवा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,समाज सेवा में रचनात्मक कार्य करने के लिये महिलाओ को प्रेरित करने के आधार पर चयन किया गया है नई दिल्ली में आयरन लेडी अवार्ड 31 अक्टूबर 2019 को दिया जाएगा।
