उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच करवा कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिलवाने की मांग
होशंगाबाद। 5 अक्टूबर 2019 को झांसी करगुआं थाना मोंठ उत्तर प्रदेश में 23 वर्षीय नौजवान युवा पुष्पेंद्र यादव की स्थानीय पुलिस के दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने गोली मारकर हत्या मामले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराये जाने की मांग अखिल भारतीय यादव महासभा की प्रदेश इकाई के प्रदेश महासचिव आत्माराम यादव, सचिव अश्विनी मंडलोई जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजेश यादव ग्वाल समाज कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर यादव आदि ने प्रधानमंत्री से की है ओर इस हेतु एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर भारती मरावी को सौपा।

पुष्पेंद्र यादव की 3 माह पूर्व शादी हुई थी ओर उसपर किसी भी थाने मे कोई प्रकरण दर्ज नही था बाबजुद दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने उसका एनकाउंटर करके उसके परिवार को बताए बिना रात मे चोरी छुपे उसका अंतिम संस्कार कर दिया इस बात से देश के सभी यादवों मे दारोगा ओर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है । प्रधानमंत्री के नाम लिखे इस ज्ञापन मे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश तथा ग्वाल समाज कल्याण महासभा होशंगाबाद ने इस जघन्य अपराध की उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच करवा कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिलवाने की मांग का ज्ञापन दिया है । ज्ञापन सौपते समय दीपक यादव पत्रकार,तुकाराम यादव पत्रकार,मनमोहन यादव पत्रकार इटारसी,वीरेंद्र बबलू यादव नंदकिशोर यादव,आत्माराम यादव राजेश यादव आदि शामिल थे।
