जरवल के पू० मा० वि० नन्दोलिया में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
जरवल रोड, (बहराइच): शनिवार को विकासखंड जरवल के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की वार्षिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदोलिया के खेल मैदान में आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी जरवल अमित कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में दस न्याय पंचायतों से आए सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री रामस्वरूप यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राथमिक विद्यालय घाघरा घाट की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ततपश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर किया गया।

मैदान में न्यायपंचायत वार सजी टीमो ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मौजूद अभिभावकों से कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे महत्व है, ये स्कूली दिनों के बाद जीवन की रेस में आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ में फर्राटा रेस 50 मीटर बालिका स्तर में प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कोनिया की मालती व बालक में प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर के निर्मल सबसे तेज रहे। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सलारपुरवा की टीम प्राथमिक विद्यालय पैना को हराकर लगातार तीसरी बार विजेता बनी। वहीं, जूनियर वर्ग में यूपीएस कुरमौरा की टीम ने यूपीएस अटवा को हराया। खो-खो में यूपीएस कन्या जरवल की बालिकाओं ने यूपीएस तप्पेसिपाह की टीम को हराया। सुलेख प्रतियोगिता में यूपीएस तप्पेसिपाह के छात्र सुहेल प्रथम, निम्दीपुर के ज्ञानू द्वितीय रहे। लम्बी कूद में यूपीएस कन्या जरवल रोड की शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजयी रहे बच्चो को एबीआरसी नफीस अहमद, कुद्दूस अहमद ने मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये। मंच संचालन विनय शुक्ला ने किया। प्रतियोगिया के मेजबान आयोजक खेल प्रभारी आरिफ हाशमी ने अपनी टीम लेकर आने वाले शिक्षको का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडली में अभिषेक प्रताप, रानू ठाकुर, अदनान शाकिर, पंकज शुक्ला शामिल रहे। इस अवसर पर सुरेश सरोज, अलीम अहमद, मु० मुजम्मिल, आशीष निगम, संतोष कुमार, विजय आनंद, विवेक नारायण, विनय श्रीवास्तव, मेहंदी हसन, बृजेश पाठक, जसीम अहमद, धर्मराज वर्मा, रियाज अहमद, मो० अहमद, शमसा कमर, नसीम बानो यामिनी सिंह, यास्मीन, सेनू यादव, क्षमा यादव, सविता गुप्ता, संध्या पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
