भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन ने की मासिक किसान पंचायत

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर। भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा लालबाग शहीद पार्क सीतापुर में मासिक किसान पंचायत आहूत की गयी। पंचायत की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राव के द्वारा की गई। किसान पंचायत के बाद किसानो मजदूरों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। मासिक किसान पंचायत में किसान सम्मान योजना, मनरेगा मे रोजगार न देना व आवारा पशु आश्रय स्थल, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

उत्तर प्रदेश में कृषि उद्योग के अंतर्गत गन्ना उद्योग सबसे बड़ा उद्योग है। आज सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, नौकरशाहों आदि के वेतन व उनकी सुख सुविधाओ में तथा बाजार में उपलब्ध उत्पाद की कीमतों में दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किंतु किसानों के उत्पाद धान, गेहूं, सरसों, गन्ना आदि की कीमतों में निम्न बढ़ोत्तरी करके गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी न करके गन्ना किसानों के साथ घोर अन्याय किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में छूटे पड़े किसानों के खातों में धनराशि अभी तक नही भेजी गयी है। जनपद में आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाये, भूख के अभाव में पशुओं की मौते हो रही है, पशुओं के लिये छाया, पानी, चारा आदि की सुचारु रूप से ब्यवस्था की जाय। किसानों के आवारा जानवरों से आये दिन राहगीरों की मार्ग दुघर्टना में मौते हो रही है। विकासखंड महोली के बंजरिया गांव में विद्युत की समस्या को ठीक किया जाए व जर्जर तारों को दुरुस्त किया जाये। ऐलिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धवरसारा के आवासों में जांच करा कर पात्रता सूची में सम्मिलित करते हुए पात्र व्यक्तियों को ही प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाय। गरीब मजदूर किसान पन्नी डालकर रहने को मजबूर हो रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में समुचित सुविधाएं मुहैया करायी जाए। राशन कार्डो में हो रही धांधली को रोका जाए। गरीब पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड मुहैया कराए जाएं। राशन कार्डो में काटे गए यूनिटों को जल्द से जल्द दर्ज किया जाए। बीमारी महामारी फैलने वाले गांव में रोकने के लिए चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। दिए गए बिंदुओं पर कार्रवाई न की गई गई तो एसोसिएशन के द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा मासिक किसान पंचायत में एसोसिएशन के जिला महासचिव अरुण कुमार राज, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार, उपसचिव कौशल रावत, ऐलिया ब्लाक अध्यक्ष दीनबन्धु भारती, ब्लॉक उपाध्यक्ष देशराज, जिला सचिव रोविन्स रावत, उप सचिव मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश, पिसावां ब्लाक अध्यक्ष फूलमती, अंकित कुमार, महादेव, चमेली, शीला, देवकी, जावित्री, सुरजाना, राजेंद्र, देवानंद, रजनी कश्यप, राकेश कुमार, मूल चन्द्र, रामपति, जनतीरा, जावित्री सहित अन्य पदाधिकारी व मजदूर किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment