सड़क की मरम्मत कराये जाने की मांग

#पिसावां (सीतापुर) : योगी सरकार बनते ही फरमान जारी हुआ था कि प्रदेश की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त की जाएगी लेकिन अभी तक पिसावां से गोपामऊ जाने वाली सड़क लगभग 10 किलो मीटर जो कि गढ्ढो में तब्दील हो गई है जिसके कारण राहगीरो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गहरे गड्ढे होने के कारण दो पहिया वाहन चालक आये दिन गिरकर चोटहिल हो जाते है क्षेत्र के अकोहरा गांव निवासी रामसरन कश्यप,गया प्रसाद शर्मा ने बताया कि सड़क पूरी टूटी होने के कारण गांव से पिसावां तक जाने में काफी दिक्कत होती है और समय भी ज्यादा लगता है भकुरहा गांव निवासी इन्द्रर शर्मा,राम पाल अर्कवंशी ने बताया कि सड़क टूटी होने की सूचना सम्बंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कई बार दी जिसके बाबजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नही करवाई गई है वही बारिस में दिक्कत और भी बढ़ जाती है गढ्ढो में पानी भर जाता है जिसके कारण राहगीरो को काफी दिक्कत होती है क्षेत्र वासियों ने सड़क की मरम्मत कराये जाने की मांग की है लाला राम,केवाराम यादव,अनुज शर्मा,किशोरी लाल,सरजू अर्कवंशी,उस्मान खान,निजामुद्दीन,अरसद अली,रजनीश शर्मा,आदि।

रिपोर्ट- अरुण  शर्मा

Leave a comment