गौसपुर में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ,

एकमा। प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत संचालित होने वाले स्मार्ट क्लास का शुभारंभ आमडाढ़ी पंचायत के सरपंच राजकिशोर सिंह, पैक्स अध्यक्ष भरत सिंह, मुखिया चंदा देवी, प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह, शिक्षा समिति के अध्यक्ष अंजित ठाकुर, सचिव अरुण सिंह, सीआरसी कोऑर्डिनेटर हरेंद्र सिंह आदि के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर व दीप जलाकर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई।
अपने संबोधन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह ने कहा कि आज हमारे देश व राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम अपनी प्रतिभा के बल पर चांद तक पहुंच गए हैं। पहले की शिक्षा और आज के वर्तमान शिक्षा में काफी अंतर हो गया है। पहले इतनी छात्र-छात्राओं को अब डिजिटल युग में बेहतर पढ़ाई के लिए कई प्रकार की सुविधाएं है। इसमें अब ऑनलाइन सुविधाएं भी शामिल हो गई है। सकारात्मक सोच के बल पर ही बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।

गौसपुर स्कूल में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ के दौरान मौजूद लोग

वहीं नोडल शिक्षक कमल कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास के द्वारा स्कूल में शिक्षा की तस्वीर बदल रही है। अब कक्षाओं में छात्रों की पढ़ाई पहले से ज्यादा सुविधाजनक व हाईटेक हो गई हैं। स्कूलों में ब्लैकबोर्ड के जगह टीवी, टीचर के हाथ में चॉक की जगह पेन ड्राइव, डिवाइस व बच्चों के हाथ में पेन-पेंसिल की जगह रिमोर्ट कंट्रोल व स्मार्ट फोन आ गए हैं। इस तरह इसे शिक्षा की नई तस्वीर कहा जा सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि नई तकनीकी से शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं। पढ़ाई के इस नए रुप में हर चीज वीडियो, पिक्चर्स और ग्राफिक्स के जरिए समझाई जाती है। डेली व विकली टेस्ट देने के लिए भी हाई-टेक तरीके का इस्तेमाल है। टीवी पर प्रश्न दिखते ही छात्र अपना जवाब देंगे व तुरंत सही-गलत का पता भी चल जाएगा।


इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, शिक्षक दिग्विजय गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अंजू कुमारी, अनिता पांडेय, विभा कुमारी, सोनाली नंदा, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, राजू सिंह, उपेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, बेबी सिंह, सिंकू सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a comment