वरिष्ठ पत्रकार ओपी यादव को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किया ‘’हिन्दी विद्वान’’ की सूची में नामित

Journalist OP Yadav nominated as ‘’Hindi Scholar’’ by Ministery of Home Affairs, Govt of India .

नई दिल्ली, 14 सितम्बर, डीडी न्यूज नई दिल्ली में संपादक के पद पर कार्यरत राजस्थान के जयपुर निवासी ओपी यादव को केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने ‘’हिन्दी विद्वान’’ की सूची में नामित किया है।
ओपी यादव को देश और दुनिया में मीडिया के जरिए हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए उनके प्रयासों के साथ उनकी योग्यता और पात्रता को आधार मानकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के अनुमोदन पर मंत्रालय के राज भाषा विभाग ने ‘’हिन्दी विद्वान’’ की सूची में शामिल किया है।

ओपी यादव के अलावा दो और हिन्दी विद्वानों का मंत्रालय द्वारा चयन किया गया है जिनकी जानकारी गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की साइट पर भी उपलब्ध है।
नई ज़िम्मेदारी के तौर पर ओपी यादव देश और दुनिया में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के साथ मिलकर हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए अपनी राय और महत्वपूर्ण सुझाव देने का काम करेंगे।

ग़ौरतलब है कि भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के अनुमोदन के पश्चात देशभर से तीन ग़ैर मंत्रालयिक व्यक्तियों को हिन्दी विद्वानों की सूची में नामित किया गया है उन्हीं में से एक सदस्य के रुप में ओपी यादव का चयन हुआ है।

इससे पूर्व ओपी यादव को हिन्दी पत्रकारिता एवं मौलिक लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अनुशंसा पर 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ओपी यादव वर्तमान में भारत के लोक प्रसारक चैनल डीडी न्यूज के अलावा पार्लियामेंट प्रेस ऑफ़ साउथ एशिया के चेयरमैन के तौर पर दक्षिण एशियाई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर रहे है।

Leave a comment