नवाबगंज (बहराइच) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ क्षेत्र मिहींपुरवा, शिवपुर, नवाबगंज, द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय विधायक विधानसभा नानपारा विधायक माननीया श्रीमती माधुरी वर्मा जी को संगठन के विभिन्न मांगों। प्रेरणा ऍप न लागू किये जाने, अन्तर्जनपदीय- स्थानांतरण, पदोन्नति प्रक्रिया सम्पादित करने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, समाप्त किये गए प्रधानाध्यापकों के पद बहाल करने,पुरानी पेंशन बहाल करने, आदि माँगों के माँग-पत्र का ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की आवाज बुलंद की।

▪वि.खण्ड मिहींपुरवा का प्रतिनिधित्व मिहींपुरवा अध्यक्ष सगीर अंसारी ने किया।
▪वि.खण्ड-शिवपुर का प्रतिनिधित्व शिवपुर अध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया ।
▪वि.खण्ड-नवाबगंज का प्रतिनिधित्व नवाबगंज संयोजक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया।
इस मौके पर मिहींपुरवा मंत्री चंद्रेश कुमार राजभर, गजेंद्र भारती, सैय्यद इमरान, शिवपुर मंत्री योगेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष-धर्मवीर भारती, एस पी सिंह, अजय वर्मा, राजीव गुप्ता, विनोद कुमार, नवाबगंज सह संयोजक सुग्रीव वर्मा, जितेंद्र पटेल, रूपेश पाल, रजनीश उपाध्याय, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
