बहराइच: आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्ररेणा ऐप से सेल्फी के द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति लिये जाने के विरोध में व अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद-बहराइच के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहराइच पर शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाया और शिक्षकों की विशाल सभा आयोजित की।

सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी के चित्र पर जिला संरक्षक के०के० पांडेय व अन्य सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों के द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया गया तथा सरस्वती वंदना के पश्चात शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस सभा प्रारम्भ की गई, सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने की सभा का संचालन जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने किया।

सभा को जिला कोषाध्यक्ष/अध्यक्ष विशेश्वरगंज आनन्द मोहन मिश्र,जिला उपाध्यक्ष/ अध्यक्ष जरवल आसिफ अली,मिहींपुरवा-अध्यक्ष सगीर अंसारी ,चित्तौरा अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी, मंत्री विश्वनाथ पाठक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष/अध्यक्ष पयागपुर बृजेश कुमार तिवारी, शिवपुर-अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, विशेश्वरगंज-मंत्री जगरुप सिंह, महसी-कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ओझा,जरवल-मन्त्री विनय कुमार सिंह,बलहा-अध्यक्ष मोहम्मद अदीब,फखरपुर-मनीष मिश्र, नवाबगंज- संयोजक शैलेंद्र वर्मा,रिसिया- संयोजक रवि कांत ओझा, कैसरगंज- वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपाशंकर दुबे आदि वक्ताओं ने प्रेरणा ऐप व अन्य 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सभा को संबोधित किया तथा सभा में मौजूद सभी शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि कोई भी शिक्षक प्रेरणा ऐप डाउनलोड नहीं करेगा संघ के तरफ से प्रेरणा ऐप से सेल्फी के द्वारा उपस्थिति देने का पूर्णतः बहिष्कार है यह कतई स्वीकार नही प्रान्तीय निर्देशानुसार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने एक स्वर में प्रेरणा ऐप का बहिष्कार किया।
इस अवसर पर मिहींपुरवा- मंत्री चंद्रेश राजभर,कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह,शिवपुर मंत्री-योगेश त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष-धर्मवीर भारती,फखरपुर-अध्यक्ष सुखद राज सिंह, मंत्री तनवीर आलम, कोषाध्यक्ष- विवेक सिंह,निर्भय राज सिंह,विमलेंद्र सिंह, बलहा-मंत्री सौरभ बंसल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैज, विशेश्वरगंज-कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बच्छराज मिश्र, उपाध्यक्ष अमित मिश्र, उपाध्यक्ष शिव शंकर पाठक, राहुल पांडेय, चित्तौरा- कोषाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, जरवल कोषाध्यक्ष सुरेश सरोज, पयागपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, तेजवापुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक,कोषाध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ल,उदय शंकर त्रिपाठी, जय सुखलाल मिश्र जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता, कैसरगंज-अध्यक्ष महेश शर्मा,मंत्री महेंद्र पाल सिंह संयुक्त मंत्री पंकज मिश्र,सह संयोजक नवाब गंज-सुग्रीव वर्मा,सहसंयोजक राकेश कुमार महसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नैमिष कुमार गिरी, डीडी पटेल,प्रमोद अवस्थी, रुपाली शरण श्रीवास्तव, प्रतिमा पांडेय, श्वेता वर्मा, प्रदीप कुमार मिश्र,ज्योति गुप्ता,शैव्या सेठ,अनूप कुमार, सोनी,आलोक शुक्ल, पूजा शुक्ला,रामेश्वर प्रसाद सहित हजारों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
