पिसावां (सीतापुर): मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी सरदार सरोवर बांध बंद होने के कारण वहां पर डूब रहे गांव व गरीब परिवार लोगो की मदद में नौ दिन से भूंख हडताल कर रही मेधा पाटेकर के समर्थन में संगतिन किसान मजदूर संगठन के लोग भी उतरे ।
सोमवार को संगतिन किसान मजदूर संगठन की अध्यक्ष रामबेटी के अगुवाई में सैकडो मजदूरो ने निरीक्षण भवन के परिसर मे एकत्र हो कर बैठक की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश की नमर्दा घाटी सरदार सरोवर बांध का गेट बंद कर दिया गया है। जिससे वहां के गांव पानी से डूब रहे है । फसले नष्ट हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गेट बंद होने के कारण आगे पानी नहीं जा रहा है। जिससे पीने के पानी का संकट खडा हो गया हैं । गरीब मजदूरो को न्याय के लिये मेधा पाटेकर कई वर्षों से लडाई लड रही है। तथा नौ दिनो से बडवानी जिला के वरदा स्थान पर भूंख हडताल पर बैठी है । उनकी मांग न मानी गयी तो यहां से लोग वहां जाने के लिये मजबूर होंगे उसके बाद रैली निरक्षण भवन से शुरू होकर चौराहे होते हुए ब्लाक पर नारे बाजी करते हुये कहा कि मेधा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र लोगो के हस्ताक्षर बैनर पर करवाकर मध्यप्रदेश भेजा जायेगा इस मौके पर रामदेवी, बिटोली, माया देवी, सुनीता, रामदेवी, रामकुमारी, कमला, मनोहर सहित सैकड़ों को संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
