राजकीय पौधशाला में काम करने वाले दर्जनों मजदूरों को नही मिला सात माह से वेतन

पिसावां (सीतापुर) विकास खण्ड पिसावां के अन्तर्गत नेरी में राजकीय औद्यानिक पौधशाला में दर्जनों मजदूरों की सात माह से मजदूरी नही मिली। जिसके चलते मजदूरो के आगे रोजी रोटी का संकट है।

मिली जानकारी के अनुसार पौधशाला में कार्य करने वाले सालिक राम ने बताया कि हम करीब बीस वर्षों से कार्यरत है ।  मेरा जनवरी माह से लेकर अगस्त तक का एक भी रुपया नही मिला है। किया वही परशुराम ने बताया कि पौधशाला से पैसे न मिलने के कारण मेरे बेटे की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिसके चलते अपने बच्चे को बीए में दाखिला नही करा सका। शिशुपाल ने बताया कि पत्नी की तबियत कई दिन से खराब है दवाई लेने के लिए पैसे नही सात महीने से मजदूरी का पैसा नही मिला। ऐसे ही दर्जनों मजदूरों की मजदूरी उद्यान निरीक्षक की लापरवाही के चलते नही मिल रही है ।  जिसके कारण हम गरीब मजदूरो के लिए परिवार में रोटी से लेकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई तथा बीमारियो का इलाज भी नही कर पा रहे हैं। मजदूरों ने अपनी मजदूरी दिलाये जाने की मांग की है।

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

Leave a comment