पुलिस के साये में दफनाया गया दिव्यांग का शव

पिसावां (सीतापुर):  दिव्यांग किसान के शव का अंतिम संस्कार न करने की सूचना पर मौके पर पहुँचे सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल, महोली तहसील के कानूनगो रमाशंकर मिश्रा, लेखपाल सचिन शुक्ला, थानाध्यक्ष एमपी सिंह चौहान, एसआई अस्मित भारती, मुकुट सिंह, उमराव सिंह हेड कांस्टेवल मनोज कुमार सिंह, कांस्टेवल राममोहन कुशवाहा, मो वासिक आदि ने सोमवार की सुबह दौलातियापुर गांव पहुँचकर अंतिम सस्कार करवाया ।

कानूनगो ने बताया कि परिवार को निरस्त की गयी जमीन दिलवाई जाएगी। वही सरकार से परिवारिक लाभ दिलाया जायेगा ।  मालूम हो कि रविवार की सुबह दिव्यांग की संदिग्ध रूप से मौत हो गयी थी। जिसका शव परिवार वालो ने पिसावां से मिश्रिख मार्ग पर रख कर धरना प्रदर्शन किया था। परिवारों वालो ने ब्रमहोली ग्राम प्रधान शरद गुप्ता तथा महोली तहसील के कानूनगो अवधेश कुमार पांडेय, लेखपाल आलोक कुमार पर आरोप लगाया था कि बीते दिनो 28 अगस्त को यह लोग गांव दौलतियापुर पहुंच कर दिव्यांग को बताया था ।  कि पट्टा मे दी गयी जमीन को छोंड दो अन्यथा पांच लाख रूपया जुर्माना व जेल हो भी हो सकती है। जिसके बाद रविवार को दिव्यांग की मौत हो गयी थी ।  धरना प्रदर्शन को शांत कराने पहुंचे मिश्रिख एसडीएम राजीव पांडेय, सीओ अभय प्रताप मल्ल थानाध्यक्ष एमपी सिंह चैहान ने लोगो को आश्वासन दिया था ।  जिसके बाद दिव्यांग का शव पीएम के लिये भेजा गया था ।  सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि जांच की जा रही है तथा शासन द्वारा निर्देशित होने पर आगे की कार्यवायी की जायेगी।

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

 

Leave a comment