किसानों का नही होने देंगे शोषण: उमा शंकर यादव

मैनपुरी के ग्राम साजहाजी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) किसान सभा की चौपाल का आयोजन

मैनपुरी: मैनपुरी के ग्राम साजहाजी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया)किसान सभा ने हुंकार भरते हुए किसान जागरूक अभियान के तहत प्रसपा लोहिया किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में किसान चौपाल आयोजित की गई। ग्राम साजहाजी में किसान चौपाल लगाकर प्रसपा लोहिया किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने किसानों को अन्नदाता के रूप में दूसरा भगवान बताया।

और उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा आप किसान भाइयों के हक की लड़ाई लड़ने के प्रसपा सुप्रीमो मा श्री शिवपाल सिंह यादव अपनी प्रसपा सेना के साथ तैयार खड़े हैं। आने बाली 18 सितंम्बर को सभी जिलों पर प्रसपा लोहिया किसान सभा विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। ये धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक किसानों को उनका हक नही मिल जाता। श्री यादव ने कहा इस विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी किसान भाइयों को साथ आना है! इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सचिन यादव किसान सभा ने भी किसानों को संबोधित किया। किसान चौपाल में जिलाध्यक्ष लाखन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहें।

Leave a comment