(मिहींपुरवा)बहराइच: प्रेरणा एप्प के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मिहींपुरवा की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र मिहींपुरवा में संपन्न हुई बैठक में विकास खण्ड के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
बैठक का सञ्चालन संयुक्त मंत्री मैनुद्दीन खान ने किया बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ मिहींपुरवा के अध्यक्ष सग़ीर अंसारी ने कहा हमारे शिक्षक प्रेरणा app कदापि डाउनलोड नही करेंगे,प्रेरणा app लागू करके सीमित संसाधन में पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले शिक्षकों को कामचोर साबित करना चाहती है आप सभी अन्य विभागों में पहले प्रेरणा app लागू करिये हमारा शिक्षक गैरशैक्षिक कार्यो के बोझ के साथ नियमित कर्तव्यों का निर्वहन करता है।

सभी शिक्षकों ने अब whatsapp ग्रुप पर मांगी जाने वाली सूचनाओं के सभी ग्रुप से स्वयं को लेफ्ट कर लिया है।
संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि हमारे शिक्षक बंधुओ से जो कि सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं उनसे प्रभारी प्रधानाध्यपक का कार्य लिया जा रहा है प्रभारी प्रधानाध्यपक पद की व्यवस्था कुछ दिन के लिए होती है लेकिन जनपद बहराइच में सभी स. अ. 4 वर्ष से प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे है अब कोई भी प्रभारी प्रधानाध्यपक का कार्य तब तक नही करेगा जब तक प्रधानाध्यपक पद पदोन्नति न कर दी जाय।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार पाठक,जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय,जिला संयुक्त मंत्री मो अदीब,नावाबगंज संयोजक शैलेंद्र वर्मा, सुग्रीव वर्मा, राकेश मौर्य, मंत्री मिहींपुरवा चंद्रेश राजभर, कोषध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दुबे जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंत्री गिरीश राम,बलवंत सिंह आदि ने बैठक को प्रेरणा एप्प के विरोध में मार्गदर्शन प्रदान किया ।
इस मौके पर सभी शिक्षकों ने प्रेरणा app को डाउनलोड न करने एवं किसी भी विभागीय ग्रुप में न रहने का संकल्प लिया। बैठक में कैलाश चंद्र, आसिफ खान, गजेंद्र भारती, सर्वेश कुमार, सुनील शुक्ल, चंद्रभूषण गुप्ता, नागेंद्र यादव, कुलभूषण यादव, आदि तमाम शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
