अशोक कुमार बीजेपी विदेश विभाग के दिल्ली प्रदेश सह-संयोजक बने

नई दिल्ली: भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार विवेक कुमार सिंह संयोजक विदेश संपर्क विभाग भाजपा द्वारा दिल्ली भाजपा युमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार को भाजपा विदेश विभाग का सह-संयोजक बनाया गया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी भाजपा विदेश विभाग के सह-संयोजक बने अशोक कुमार ने दी ।

उन्होंने बताया कि उनका राजनीतिक सफर बहुत संघर्ष भरा रहा है। इन्होंने अपने मेहनत और लगन के बल पर बहुत ही कम समय में राजनीति मैं अपनी पहचान बनाई है। भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहते हुए इन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान में पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करके भारी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है। भविष्य में भी पार्टी को अपने मेहनत, निष्ठा और लगन से मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Leave a comment