एस एच ओ उमाकान्त दीपक की सराहनीय पहल, जल्द 10 कैमरों की निगरानी में रहेगा रामकोट

 

रामकोट/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर एलआर कुमार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष रामकोट ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु रामकोट कस्बे में रूटीन रुट मार्च किया। और मार्ग पर यातायात बाधित कर रहीं सड़क पर खड़ी बाइकों का चालान व सीज किया।
रूटीन रूट मार्च के दौरान जनमानस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कस्बे के व्यापारियों से बैठक कर कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्रेरित कर, कस्बे के व्यापारियों की कमेटी बनाकर, टीम लीडर रामशंकर गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी।
थानाध्यक्ष उमाकान्त दीपक ने वार्तालाप करते हुए बताया जनता की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी के सहयोग से कस्बे में 6 सीसीटीवी कैमरा हरदोई-सीतापुर मार्ग पर एवम 4 सीसीटीवी कैमरा चीनी मिल मार्ग पर लगाये जायेंगे।
इस मौके पर थानाध्यक्ष की टीम में एस आई लालचंद कन्नौजिया, पवन पांडेय, आरक्षी अभिषेक सिंह, प्रमोद सन राठ, लेखराज, महिला आरक्षी साधना सरोज, प्रीती यादव एवं व्यापारियों मे रामशंकर गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, संदीप कश्यप, सुनील कश्यप, उमेश गुप्ता, छोटू गुप्ता, रमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल मिश्रा, कौशल गुप्ता, पवन गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुनीत गुप्ता आदि दर्जनों ब्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment