PSPSA बहराइच के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप सेल्फ़ी का किया विरोध

बहराइच: आज जनपद बहराइच में (प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन PSPSA) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला संयोजक के पुलिस लाइन स्थित आवास पर किया गया। जिसमे सरकार द्वारा शिक्षको की उपस्थिति प्रेरणा ऐप के माध्यम से लेने के फैसले का विरोध किया गया। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व शिक्षकों की बैठक की गयी। जिसमें मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों पर विभाग एवं सरकार द्वारा आये दिन हो रहे नए-नए प्रयोगों पर विशेष रोष व्यक्त किया गया। साथ ही बैठक को जिला संयोजक राजेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊपर है और शिक्षकों ने देश और प्रदेश को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि विश्व मे हमारे देश की अलग पहचान बनी है। जिसमें हम शिक्षकों का विशेष योगदान है। पर सरकार ने हम शिक्षकों की उपस्थिति के लिए आगामी 5 सितम्बर से प्रेरणा सेल्फी ऐप लागू करने जा रही है जिसमें प्रतिदिन विद्यालय समय मे तीन बार पूरे स्टाफ व बच्चों के साथ सेल्फी भेजनी है। इस सेल्फी ऐप से हमारी निजता प्रभावित हो रही है। इस ऐप से शिक्षिकाएं अपने आप को इस आधुनिक युग मे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सेल्फी ऐप कंपनी भी ये कह रही है कि हम आपको प्रेरणा एप से सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते क्योंकि शिक्षकों द्वारा डाली गई फोटोज सिर्फ सेकंड पार्टी ही नहीं बल्कि ये सब किसी तीसरे के पास भी जाएगी। इसलिए हम शिक्षक इस ऐप का विरोध करते हैं। जिला मंत्री विवेक यादव ने कहा कि इस ऐप से सूचना मांगी जाए तो ठीक पर सेल्फी भेजने की व्यवस्था अव्यवहारिक है इसकी जगह अन्य विभागों की तरह बायोमेट्रिक सिस्टम लाया जा सकता है।
जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि यदि सरकार द्वारा हमारी बातों का संज्ञान नहीं लिया जाता है तो हम आंदोलन या फिर कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे।
बैठक में PSPSA संगठन के जिला अध्यक्ष
दिलीप यादव, जिला संयोजक राजेश कुमार ,जिला मंत्री विवेक यादव, जिला कोषाध्यक्ष नीरज यादव, वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री हेमन्त यादव , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजित त्यागी, जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार , व संगठन के सदस्यों में चंदन यादव, अभिषेक शर्मा, नवीन कुमार , राहुल सिंह, हरी शर्मा, आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a comment