सफर के लिए रवाना हुए आजमीन-ए-हज, थाना पुलिस ने हज यात्रियों को माला पहनाकर दी विदाई

रामकोट-सीतापुर। आजमीन-ए-हज के मुकदद्स सफर के लिए लोगों का जाने का सिलसिला शुरू है। बड़ी तादाद में लोगों ने गुलपोशी कर खैरियत से हज मुकम्मल होने के साथ ही दुआ की दरख्वास्त की। रविवार को थाना इमलिया सुल्तानपुर के बसेती निवासी साबिर खान पुत्र सैफुल्लाह खान,पत्नी शाहजहां बेगम आजमीन हज-ए-बैतुल्लाह के लिए घरों से रवाना हो गए।

उनसे मिलने आने वालों का घरों पर तांता लगा रहा। लोगों ने आजमीन-ए-हज का फूलों का माला पहनाकर हौसला अफजाई की। साथ ही अपने और मुल्क की तरक्की व आपसी भाईचारे के लिए दुआ की दरख्वास्त भी की। कई आजमीन ट्रेन के रास्ते से लखनऊ के लिए रवाना हुए तो कई लोग कारों के जरिए सड़क के रास्ते मुबारक सफर के लिए निकले।

थाना इमलिया सुल्तानपुर के बसेती निवासी साबिर खान पुत्र सैफुल्लाह खान,पत्नी शाहजहां बेगम को इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी व उपनिरीक्षक इसरार अहमद सिपाही नसरुद्दीन, सतेन्द्र ने माला पहनाकर गुलपोशी कर मुबारकबाद पेश करते हुए विदाई दी। श्री द्विवेदी ने कहा कि मक्का मदीना जाकर अपने घर परिवार गांव ,क्षेत्र व देश की खुशहाली के लिये दुवा मांगना। उन्होने यात्रा मंगलमय होने की कामना की। अपनी हज यात्रा प्रारम्भ करते हुये साबिर ने कहा कि 24 दिवस की यह यात्रा है। मैं सदैव गांव व देश हित के बारे में सोंचता रहता हूं। आप लोगों का स्नेह से ही मेरी यात्रा मंगलकारी होगी। इस दौरान सतेंद्र कुमार,नसरुद्दीन,महेंद्र सिंह शमुन खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-  रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment