पिसावां (सीतापुर): धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने न्यू शिव शक्ति कावंर समिति के कावरियों का किया स्वागत। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह (सौरभ) ने पिसावां से महोली मार्ग तथा बड़े गांव से मितौली मार्ग का चौड़ी कारण कराये जाने की मांग की । इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने बताया कि लाखों की संख्या में इन मार्गो पर कावरियों को कावंर यात्रा हर वर्ष करनी पड़ती है। सिंगल मार्ग होने तथा मार्ग टूटा होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दोनों मार्गो का चौड़ी कारण हो जाये तो कावरियों को दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। जिस पर सांसद रेखा वर्मा ने बताया कि एक्सीयन से बात हो चुकी है। जल्द ही मार्ग का चौड़ी करण कराया जायेगा।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
