बलहा(बहराइच): ब्लाक संसाधन केंद्र बलहा से मंडलायुक्त महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई।
रैली अधिकारियो के आने की देरी के कारण अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देर से निकली । जिस कारण बच्चे घंटो कड़ी धूप में खड़े रहे। कुछ बच्चे चक्कर खाकर जमीन पर बेहोश भी हो गए। किसी तरह कार्यक्रम संपन्न हुआ। रैली के समापन पर बच्चों को बिस्किट का पैकेट देकर वापस रवाना कर दिया गया।

इस अवसर पर डी एम बहराइच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच, उपजिला अधिकारी नानपारा, बेसिक शिक्षा अधिकारी बलहा, खंड शिक्षा अधिकारी बलहा, सी सी.एच.सी नानपारा प्रभारी एवं PSPSA जिला अध्यक्ष व संयोजक समेत जूनियर शिक्षक संघ बलहा के अध्यक्ष, मंत्री व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाएं, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
