वरिष्ठ पत्रकार ओपी यादव “चौधरी चरण सिंह आईसीएआर नेशनल अवार्ड” से सम्मानित। पुरुस्कार में मिला शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये का चैक।

Journalist OP Yadav honoured by ‘’Chaudhary Charan Singh Award For Excellence in Journalsim in Agriculture Research and Development’’.

नई दिल्ली,17 जुलाई,- दूरदर्शन समाचार नई दिल्ली में संपादक के पद कार्यरत राजस्थान के जयपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओपी यादव को राजधानी दिल्ली में “चौधरी चरण सिंह अवार्ड फॉ़र एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म इन एग्रीकल्चर रिसच एंड डवलपमेंट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कृषि मंत्रालय भारत सरकार की संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना 91 वें स्थापना दिवस पर आसीएआर के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम में ओपी यादव को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ त्रिलोचन महापात्रा, कृषि मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुशील कुमार एवं नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर साँइसेंज के चैयरमेन डॉ पंजाब सिंह यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के रुप में ओपी यादव को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र के अलावा एक लाख रुपये का चैक देकर सम्मानित किया गया।


ओपी यादव को यह सम्मान टेलीविजन पत्रकारिता में राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में दिया गया है । यादव को यह पुरस्कार केन्द्र सरकार की किसान हितैषी फ्लेगशिप योजनाओं और आईसीएआर द्वारा किए जा रहे कृषि अनुसंधान एवं शोध रुपी नवाचारों को डीडी न्य़ूज एवं डीडी किसान चैनल के जरिए किसानों तक पहुचानें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।
ओपी यादव ने केन्द्र सरकार की कृषि से जुडी योजनाओं और सरकार के किसान हितैषी भविष्य के दूरगामी परिणामों को पर एक किताब भी लिखी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लेब टू लेंड विजन की संकल्पना और किसानों की आमदनी बढ़ाने के सकारात्मक प्रयासों की बखूबी व्याख्या की गयी है।


पुरस्कार मिलने पर ओपी यादव को बधाई देते हुए आईसीएआर के महानिदेशक डॉ त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि यादव दिल्ली कृषि विज्ञान से पढ़े पत्रकार है इसलिए इनकी कवरेज में विषय की गंभीरता और मुद्दों की प्रासंगिकता साफ तौर पर झलकती है। डॉ. महापात्रा ने कहा कि इस तरह की पत्रकारिता की आज समाज को जरूरत है।

पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रया देते हुए ओपी यादव ने कहा कि मैं खुद एक किसान परिवार से आता हूं, कृषि पत्रकारिता मेरा रूची का विषय है ऐसे में आज मुझे कृषि क्षेत्र से जुड़े आईसीएआर के सर्वोच्च मीडिया पुरस्कार से सम्मानित होने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। यादव ने कहा कि काम करने के प्रति अब मेरी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ गयी है।

पुरस्कार वितरण में समारोह में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कृषि मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल सहित देशभर से आए कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, और आईसीएआर संस्थानों के निदेशक, एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे।
गौरतलब है कि ओपी यादव को इससे पूर्व 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा “राष्ट्रपति पुरस्कार” भी मिल चुका है। ओपी यादव डीडी न्यूज में वरिष्ठ संपादक है एवं पार्लियामेंट प्रेस ऑफ साउथ एशिया के चैयरमेन भी है।

Leave a comment