पीएनबी ने 125 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष में वृक्षारोपण व किसान गोष्ठी का किया आयोजन

125 वृक्षों को रोपित कर 1600 वृक्षों को रोपित करने का लिया संकल्प

पीएनबी ने वृक्षारोपण कर हरित धरा-फलित धरा का दिया संदेश

गोष्ठी में किसानों को बताए उन्नतिशील कृषि करने के गुर

रामकोट/सीतापुर। पंजाब नेशनल बैंक अपने 125 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण संस्थान सीतापुर में किया। इस अवसर पर सूर्यकांत त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक (एपीटीसी), समीर बाजपेई अंचल प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, शिखा शर्मा मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कर हरित धरा-फलित धरा का संदेश दिया। 125 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष में 125 वृक्षों को रोपित किया गया। साथ ही 1600 वृक्षों को रोपित करने का संकल्प किया गया।

इसी के साथ ही समीर बाजपेई अंचल प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक लखनऊ अंचल की अध्यक्षता में रामकोट शाखा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सैकड़ों महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया। किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि अरविंद मोहन मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर कृषि, शिखा शर्मा मंडल प्रमुख पीएनबी लखनऊ मंडल ने किसानों को अनेक विकास एवं उत्थान के लिए बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। पंजाब नेशनल बैंक के कृषि अधिकारी गीतेश भूषण यादव ने भी किसानों को अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक एवं संचालन संजय शुक्ला ने विशेष भूमिका निभाई एवं कृषकों को उन्नतिशील तरीके से कृषि करने के लिए प्रेरित किया। इसमें बताया गया कि कैसे कृषकों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी श्री शुक्ला ने किसानों को नीम लेपित यूरिया के उपयोग से कृषि में होने वाले लाभ बताते हुए कहा की इससे लागत में कमी आती है एवं किसानों को अधिक उपज एवं आय मिलती है क्योंकि यह धीमी गति से नाइट्रोजन छोड़ता है जिसके फलस्वरूप पौधे को पूरी विकास अवधि के दौरान नाइट्रोजन उपलब्ध रहती है। उन्नतिशील खेती के तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी दी। ग्रामीणों को रबी मौसम में ली जाने वाली फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग नियंत्रण के बारे में बताया।

कमलेश सिंह प्रगतिशील किसान, संजय शुक्ला जिला सामन्वय पीएनबी सीतापुर, प्रकाश मिश्रा प्रबंधक मुख्य शाखा सीतापुर, गितेश यादव कृषि अधिकारी सीतापुर, रामप्रकाश प्रबंधक पीएनबी रामकोट, निर्दोष कुमार कृषि अधिकारी सिधौली-सीतापुर, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार पाल, दुर्गेश कुमार आदि कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे रामकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा, मैनासी सरैया प्रधान आनंद मिश्रा सहित सैकड़ों कृषक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment