बी एन एस डी पब्लिक स्कूल में किया गया पौधा रोपण

सीतापुर(बिसवां) : पौधारोपण को प्रोत्साहित करते हुए। आज बी एन एस डी पब्लिक स्कूल बिसवां में बिसवां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महेंद्र सिंह यादव ने स्कूल परिसर में पौधरोपण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। खाली पड़ी जगह पर पौधारोपण करके वातावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment