रैली निकालकर किया जागरूक

पिसावां (सीतापुर) : बढती जनसंख्या पर दाम्पत्य परिवार की जिम्मेदारी है कि परिवार सीमित रखे। तभी देश तथा परिवार सुखी जीवन व्यतीत करेगा।  गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आशा बहू एनम तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा क्षेत्र मे रेली निकाल कर लोगो को सीमित परिवार रखने के लिये जागरूक किया गया। इस अवसर पर डाक्टर पूर्णिक पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।  उन्होंने बताया कि आज देश की जनसंख्या तेजी से बढ रही है जो भविष्य के लिये खतरनाक है । जिसको सीमित रखने के लिये सभी दामपत्य परिवार के लोगो की जिम्मेदारी है, कि सीमित परिइ रखने से ही सुखी जीवन बिताया जा सकता है तभी बच्चो की शिक्षा सहित अनेक तरह से परवरिश अच्छी हो सकती है।  उन्होंने बताया कि सीमित परिवार रखने मे पुरूषो का सहयोग जरूरी है।  इस अवसर पर रैली मे हम दो हमारे दो तथा छोटा परिवार सुखी परिवार बच्चे दो ही अच्छे के नारेबाज़ी कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर एच ओ आनंद कुमार यादव, दुर्गेश सिंह, तरूण त्रिवेदी, नेहा सिंह, सीमा प्रशाली शुक्ला, विनीता सिंह , मधुबाला, सीमा सहित काफी लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-  अरुण शर्मा

Leave a comment